• Top News

    27 November 2016

    जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (27 नवम्बर 2016)

    मेष: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
    वृष: मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्च बढ़ेंगे।
    मिथुन: वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
    कर्क: मन अशांत रहेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
    सिंह: कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
    कन्या: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

    तुला: मानसिक शांति रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। भवन के सौंदर्यीकरण एवं सज्जा के कार्य होंगे।
    वृश्चिक: मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगीकार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
    धनु: मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
    मकर: क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
    कुंभ: किसी पैतृक कारोबार को लेकर भाइयों से विवाद की परिस्थिति बन सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।
    मीन: किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)


    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (27 नवम्बर 2016) Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top