• Top News

    13 November 2016

    जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (13 नवम्बर 2016)




    मेष- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति होगी। भेंट प्राप्त होगी।

    वृषभ- शत्रु भय रहेगा। लेनदार परेशान करेंगे। फालतू खर्च होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि होगी।

    मिथुन- बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

    कर्क- नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यसिद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा। विवाद न करें।

    सिंह- तीर्थ-दर्शन संभव है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी।

    कन्या- आशंका-कुशंका रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

    तुला- यात्रा में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहायता से कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    वृश्चिक- भवन निर्माण संबंधी समस्या सुलझेगी। जल्दबाजी हानिप्रद रहेगी। विवाद न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    धनु- यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।

    मकर- अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। वातावरण में गर्माहट रहेगी। शांति बनाए रखें। शोक समाचार मिल सकता है।

    कुंभ- थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तनाव व चिंता रहेंगे। संयम रखें। लाभ होगा।

    मीन- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)
    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (13 नवम्बर 2016) Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top