• Top News

    15 November 2016

    20 करोड़ की हैं ये ब्रा, जानें इसकी खासियत।

    देश विदेश समाचार: आपने फैशन शो में रैंप पर वॉक करते हुए ब्रा या बिकिनी में कई मॉडल्स को देखा होगा। लेकिन, जब ब्रा की कीमत जब 20 करोड़ हो तो आप भी चौक जाएंगे। खबर हैं कि अगले महीने पेरिस में एक फैशन शो होने वाला हैं। जिसमे विक्टोरिया सीक्रेट स्टार जैस्मीन टूक्स पेरिस में होने वाले फैशन शो में तकरीबन 20 करोड़ रुपए की रत्नों से जड़ी ब्रा पहनकर रैम्प वॉक करेंगी।
    इस ब्रा की खासियत यह हैं कि इसमें तकरीबन 9000 रत्न और हीरे जड़े हैं। इसमें जड़े हीरे 450 कैरेट के हैं। इसके अलावा इस ब्रा को 18 कैरेट से बनाई गई हैं। इस ब्रा को मशहूर डिजाइनर एडी ब्रोगो ने डिजाइन किया हैं। जैस्मीन ने हाल ही में इस ब्रा को पहनकर फोटो शूट करवाया हैं। जिसकी कुछ खास फोटोज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।
    पेरिस में अगले महीने वाले फैशन शो का लोगों का बेसब्री से इंतजार हैं। इसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेंगी विक्टोरिया सीक्रेट स्टार जैस्मीन टूक्स। जैस्मीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं अपनी जिंदगी में पहली बार इतनी हेवी ब्रा पहनकर शो में वॉक करूंगी। मैं ही इसे पहनकर रैम्प वॉक करने वाली हूं, ये बात मुझे पांच महीने पहले से ही पता थी, लेकिन ये बात सीक्रेट ही रखनी थी।’
    उन्होंने ये भी बताया कि वे भी इस ब्रा की कीमत पहली बार सुनकर चौक गई थी। उन्होंने कहा कि ये ब्रा बहुत कीमती हैं इसलिए फोटोशूट के दौरान इसे पहनकर ज्यादा दूर तक जाने की इजाजत नहीं थी। हाल ही में Vogue ने एक वीडियो जारी किया हैं। जिसमें जैस्मीन रन-वे पर वॉक करतीं नजर आ रही हैं। 25 वर्षीय मॉडल जैस्मीन ने विक्टोरिया सीक्रेट फ्लैगशिप स्टोर में इस ब्रा के साथ कुछ फोटोशूट भी करवाए।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)

    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: 20 करोड़ की हैं ये ब्रा, जानें इसकी खासियत। Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top