• Top News

    23 November 2016

    जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (23 नवम्बर 2016

    मेष : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा।
    वृष: मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
    मिथुन : मानसिक परेशानियों का हल निकलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
    कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पदोन्नति भी संभव है। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
    सिंह : खर्चों में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
    कन्या : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुला : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हें। संचित धन में वृद्धि होगी।
    वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा, आलस्य में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी।
    धनु : उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
    मकर : सम्पत्ति का विस्तार होगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है।
    कुंभ : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिंक संगीत में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का सहयेाग मिलेगा।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)


    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (23 नवम्बर 2016 Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top