• Top News

    1 December 2016

    जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (31 दिसम्बर 2016)

    मेष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान को कष्ट होगा।
    वृष: अध्धयन में रुचि रहेगी। लेकिन शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नौकरी मेें अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
    मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
    कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
    सिंह : मन अशांत रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
    कन्या : शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धनलाभ हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

    तुला : अध्धयन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
    वृश्चिक : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे, वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
    धनु : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
    मकर : परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
    कुंभ : स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
    मीन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)

    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (31 दिसम्बर 2016) Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top