• Top News

    5 December 2016

    जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (05 दिसम्बर 2016)

    मेष : आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
    वृष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। संतान को कष्ट होगा।
    मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
    कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढे़गा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
    सिंह : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में व्यवधान आएंगे। लेकिन आय की स्थिति ठीक रहेगी।
    कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

    तुला : वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रखें। संचित धन में कमी आ सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा।
    वृश्चिक : आध्यात्म में रूचि रहेगी। शोध आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आलस्य की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
    धनु : धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
    मकर : क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयेाग मिलेगा। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    कुंभ : कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
    मीन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक एंव बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    (Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)


    • Comment as Blogger
    • Comment as Facebook User

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए अपने आज के राशिफल के बारे में (05 दिसम्बर 2016) Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top