“मैं एक दिन बहुत फेमस हो जाऊंगा, ये मेरा वादा है, फिर चाहे मुझे अमेरिका का प्रेसिडेंट ही क्यों न बनना पड़े।” डोनाल्ड ट्रम्प का 58 साल पहले 12 साल की उम्र में अपने दोस्त पॉल ऑनिस से गुस्से में किया गया ये वादा और सपना आज सच हो गया। 70 साल के ट्रम्प आज अमेरिका के 45वें प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ ले ली।
इस मौके परअपने रीडर्स को खबरों से ज्यादा देने के मकसद से जा पहुंचा बचपन में डॉन के नाम से फेमस ट्रम्प के शहर न्यूयॉर्क। वहां खोज निकाला उनके साथ स्कूल-कॉलेज में पढ़ें ट्रम्प के 3 दोस्तों को। इतना ही नहीं, कभी अमीर बाप की बिगडैल औलाद कहे जाने वाले ट्रम्प की बहन और बेटे से भी बात की। और जानी अमेरिका के नए प्रेसिडेंट से जुड़ी वो 10 कहानियां जो शायद आपने कभी नहीं सुनी होंगी।
इन कहानियों से आप ये समझ सकेंगे कि अमेरिका को डोनाल्ड ट्रम्प के रूप में मिला 45वां राष्ट्रपति किस नेचर का ह। पढ़ें, ट्रम्प के शपथ-ग्रहण के मौके पर रोहिताश्व कृष्ण मिश्रा और न्यूयॉर्क से आरिफ जमाल की ये स्पेशल रिपोर्ट…
– ट्रम्प के न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी के क्लासमेट पॉल ऑनिस ने बताया, “ट्रम्प को अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं है। एक बार ट्रम्प और वो टाइम्स स्क्वेयर मूवी देखने गए। वहां हमारा टिकट कहीं खो गया। हॉल के चौकीदार ने टिकट मांगा, लेकिन टिकट नहीं होने के चलते दोनों को धक्का देकर बाहर कर दिया।”
– “धक्का देने से ट्रम्प गिर गया। थोड़ी चोट भी लगी थी। उसने उठकर चौकीदार को धक्का दिया और भाग निकला। घर पहुंचकर उसने अपने पापा फ्रेड को सारी बात बताई। फ्रेड उस समय के रियल एस्टेट के बड़े बिजनेसमैन में से एक थे।”
– “शुरू से ही पापा के चहेते रहे ट्रम्प ने वापस मिलिट्री एकेडमी जाने के लिए वो बिल्डिंग खरीदकर देने की शर्त रखी। प्रॉपर्टी डीलिंग में माहिर ट्रम्प के पापा फ्रेड ने 2-3 दिन तक तो टालने की कोशिश की। आखिर में जिद के आगे हारकर वो बिल्डिंग खरीद ही ली।”
किसने बताई:पॉल ऑनिसकौन हैं:
फर्स्ट स्टैंडर्ड से ग्रैजुएशन तक ट्रम्प के क्लासमेट रहे।
– ट्रम्प की शुरुआती पढ़ाई न्यूयॉर्क में उसके घर के पास ही बने किंटरगार्डन स्कूल Kew-Forest में हुई है। उसके पापा यहां के बोर्ड मेंबर भी थे। इसी का फायदा उठाकर वो हर बार शैतानियां करता था और स्कूल कोई सजा नहीं दे पाता था।
– Kew-Forest के उसके क्लासमेट पॉल ऑनिस ने बताया, “मैं और ट्रम्प जब 4th या 5th स्टैंडर्ड में थे, तब ट्रम्प ने एक टीचर को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया था, क्योंकि उसे लगा कि वो अच्छा नहीं पढ़ा पा रही थी, जबकि वो अच्छा पढ़ा रही थी।”
– “टीचर ने प्रिंसिपल के पास जाकर ट्रम्प की शिकायत की। प्रिंसिपल ने उसे बुलाया, लेकिन कोई सजा दिए बिना ही छोड़ दिया। वापस बाहर आकर टीचर के सामने ही वो डांस करने लगा। ट्रम्प की ये हरकत कई दिनों तक चर्चा में रही थी।”
– ट्रम्प के न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी के क्लासमेट पॉल ऑनिस ने बताया, “ट्रम्प को अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं है। एक बार ट्रम्प और वो टाइम्स स्क्वेयर मूवी देखने गए। वहां हमारा टिकट कहीं खो गया। हॉल के चौकीदार ने टिकट मांगा, लेकिन टिकट नहीं होने के चलते दोनों को धक्का देकर बाहर कर दिया।”
– “धक्का देने से ट्रम्प गिर गया। थोड़ी चोट भी लगी थी। उसने उठकर चौकीदार को धक्का दिया और भाग निकला। घर पहुंचकर उसने अपने पापा फ्रेड को सारी बात बताई। फ्रेड उस समय के रियल एस्टेट के बड़े बिजनेसमैन में से एक थे।”
– “शुरू से ही पापा के चहेते रहे ट्रम्प ने वापस मिलिट्री एकेडमी जाने के लिए वो बिल्डिंग खरीदकर देने की शर्त रखी। प्रॉपर्टी डीलिंग में माहिर ट्रम्प के पापा फ्रेड ने 2-3 दिन तक तो टालने की कोशिश की। आखिर में जिद के आगे हारकर वो बिल्डिंग खरीद ही ली।”
– स्कूल के शुरुआती टाइम में ट्रम्प बहुत बिगड़ैल थे। उन्हें लोग अमीर बाप की बिगड़ैल औलाद कहते थे।
– ट्रम्प के पहले स्कूल Kew-Forest की क्लासमेट शैरॉन एन मजरेला ने बताया, “ट्रम्प पढ़ने में तो तेज था, लेकिन उसकी शैतानियों से सभी परेशान थे। एक बार ट्रम्प स्कूल में दुर्गंध फैलाने वाला बम और चाकू लेकर आ गया।”
– “जब ट्रम्प का पढ़ने का मन नहीं होता था तो वो क्लास में दुर्गंध बम की शीशी तोड़कर फेंक देता। इससे निकलने वाली दुर्गंध से सब क्लास छोड़कर भाग जाते थे। ऐसा वो कई बार कर चुका है।”
– “बाद में मुझे पता चला कि वो ये बम हमारे एक और क्लासमेट पीटर के साथ मैनहटन से लाया था। वो दोनों क्लास में सबको परेशान करने के लिए दुर्गंध बम, हैंड बजर, नकली उल्टी का टैटू जैसी चीजें वहां से खरीदकर लाते थे।”
– “हालांकि, जब बहुत शैतानी होने लगी थी तो एक बार ट्रम्प को 1 दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड भी गया था।”
(Aagaz India के इस समाचार को नीचे दिए गए लिंक की माध्यम से WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर करें और पाइए ताज़ा खबरें)

0 comments:
Post a Comment